Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

38 भाषाओं में रिलीज होगी सूर्या की फिल्म 'कंगुवा'

साउथ के सिंघम यानी एक्टर सूर्या जल्द फिल्म  'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है।

मेकर्स ने एक्टर सूर्या के जन्मदिन पर उनका लुक शेयर किया था, तब से फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने एक नया अपडेट दिया है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म  'कंगुवा' के मेकर्स फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। ऐसे में उन्होंने मूवी को रिलीज करने के लिए पूरी 38 भाषाओं को चुना है। जी हां,  सूर्या की 'कंगुवा' पूरी 38 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म सभी भाषाओं में 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि वह फिल्म 'कंगुवा' की मार्केटिंग और रिलीज को उन क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जहां तमिल सिनेमा अभी तक नहीं पहुंच है।