‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन निलंबन के बीच दुबई में फंसे होने पर भारत लौटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद का अनुरोध किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुबई में उड़ानें निलंबित कर दी गईं। सोनल ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक नोट साझा किया और कहा कि भारत लौटने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं मौजूदा संकट के कारण फिलहाल दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा।” सोनल ने कहा, “मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मदद का अनुरोध करती हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आभारी रहूंगी।” बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ‘ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन वे भी दुबई में फंस गईं।
दुबई में फंसीं अभिनेत्री सोनल चौहान ने PM मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मांगी मदद
You may also like
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत, 93.22 के लेवल पर हुआ बंद.
‘Game of Thrones’ फिल्म का टाइटल रिवील: ‘Aegon's Conquest’ पर बनेगी कहानी.
'सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता', पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर बोले पीएम मोदी.
ऑस्ट्रेलिया की वीवा एनर्जी रिफाइनरी में भीषण आग, ईंधन आपूर्ति पर मंडराया संकट.