Breaking News

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी     |   देहरादून: ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, IRB के चार जवान और 2 बाइक सवार घायल     |   रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार किए गए     |   लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौजूद     |   असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप     |  

हॉलीवुड में नहीं जाना चाहतीं कंगना रनौत, बोलीं- 'भारतीय सिनेमा से ही खुश हूं'

बॉलीवुड में दो दशक लंबे करियर के दौरान कंगना रनौत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने बेबाक अंदाज और अलग-अलग भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाने वाली कंगना ने हमेशा नए चैलेंज स्वीकार किए हैं। हालांकि, अब तक वह किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं।जहां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं, वहीं कंगना ने हाल ही में साफ कहा कि उनका हॉलीवुड जाने का कोई इरादा नहीं है।

कंगना ने कहा, “मुझे हॉलीवुड का कोई खास आकर्षण नहीं है। हॉलीवुड का अपना एक एजेंडा होता है, जिसमें अमेरिका को महान दिखाया जाता है। हमें भी अपना एजेंडा रखना चाहिए। हम वहां जाकर अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश क्यों करें?” ‘क्वीन’ जैसी महिला केंद्रित सुपरहिट फिल्म देने से लेकर ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने तक, कंगना ने अपने करियर में लगातार कुछ अलग करने की कोशिश की है।

वहीं, करीना कपूर खान ने भी पिछले साल साफ किया था कि उनका भी हॉलीवुड जाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं यहीं खुश हूं। मुझे हिंदी फिल्मों में काम करना और गानों पर डांस करना बहुत पसंद है।” गौरतलब है कि आलिया भट्ट हाल ही में हॉलीवुड में कदम रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल हुई हैं। उन्होंने 2023 की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ काम किया था।