Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

रिलीज के दो दिन पहले जारी हुआ 'गणपत' का स्पेशल प्रोमो

टाइगर श्रॉफ एक्शन से पैक अपनी फिल्म गणपत लेकर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं। इस बीच अब फिल्म का नया स्पेशल प्रोमो शेयर किया गया है। गणपत में टाइगर श्रॉफ ने होश उड़ा देने वाले फाइटिंग सीन किए हैं। फिल्म में कृति सेनन ने भी उनका बराबर साथ दिया है। खूब मारधाड़ की है। इसके अलावा भी गणपत का एक और सरप्राइज है और वो हैं अमिताभ बच्चन।

गणपत में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन तीनों मिलकर एंटरटेनमेंट का डोज देने वाले हैं। जिसकी एक छोटी-सी झलक फिल्म के हाई एनर्जी वाले स्पेशल प्रोमो में देखने को मिल रही है।

गणपत ए हीरो इज बॉर्न का प्रोडक्शन पूजा एंटरटेनमेंट ने किया है। वहीं, डायरेक्शन विकास बहल ने किया हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। गणपत 20 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।