Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

गायक सोनू निगम ने संगीत के दिग्गज मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी

महान गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती पर सिंगर सोनू निगम ने उनके लिए अपना प्यार और सम्मान साझा किया। उन्होंने याद किया कि किस तरह उनके पैरंट्स उन्हें बचपन में रफी के संगीत के बारे में बताते थे।

पीटीआई को दिए एक खास इंटरव्यू में सोनू ने कहा, "मेरी मां और पिता ने बचपन में मुझे रफी साहब की महानता के बारे में बताया। मेरे पिता एक महान गायक हैं। संगीत से ताल्लुक होने के नाते मां और पिता दोनों ने संगीत के माहौल में मुझे पाला। किशोर कुमार, लता (मंगेशकर) जी, आशा (भोसले) जी, मन्ना डे साहब, रफी साहब के बारे में बताया।"

गायक ने रफी साहब के अच्छे व्यवहार की भी तारीफ की। सोनू निगम ने कहा, "वे एक अद्भुत इंसान थे। मुझे उषा खन्ना जी और उनके समकालीन लोगों ने बताया कि वे बहुत अच्छे थे।"