Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

जल्द ही होगी शैतान फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम

फिल्म क्रिटीक और ऑडियंस दोनों ने अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' की खूब तारीफ की है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। अब तक 'शैतान' ने लगभग 137 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जो लोग ये फिल्म थिएटर में नहीं देख पाएं हैं वो अब फिल्म को ओटीटी पर देख सकते है। जल्द ही फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। 

3 मई 2024 को फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म के थिएटर रिलीज से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने शैतान के ओटीटी के राइट्स खरीद लिए थे। अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो इस फिल्म को देखने के लिए आपको और इंतजार करना होगा। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के 45 दिनों के बाद इस फिल्म का टीवी प्रीमियर हो सकता है और साथ ही जियो सिनेमा पर भी ये फिल्म आपको देखने को मिल सकती है।