Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

अश्वत्थामा में शाहिद कपूर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस

बॉलीवुड में इस साल कई धासू फिल्मे बनने वाली है इनमें से एक फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' भी है। इस फिल्म को वासु भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के बनने की जानकारी काफी पहले से दे दी गई थी, वहीं अब अचानक फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

दरअसल फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर को फिल्म से हटा दिया गया है। फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर पहले विक्की कौशल को कास्ट किया गया था लेकिन अब शाहिद कपूर को लीड रोल में लिया गया है। फिल्म को अब सचिन रवि निर्देशित करेंगे। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। इसे हिंदी के साथ- साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।