Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

सलमान खान ने किया हसीनाओं के साथ डांस, 'बिग बॉस 17' का प्रीमियर प्रोमो वीडियो आउट

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड प्रीमियर होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। लंबे समय से सलमान खान का यह शो सुर्खियों में बना हुआ है। कभी इसमें आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आती है, तो कभी सेट से तस्वीरें वायरल होती हैं। अब इस शो के प्रीमियर एपिसोड की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

बता दें कि सलमान खान का यह विवादित शो 15 अक्टूबर, 2023 को ऑन-एयर होने वाला है। इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि इस शो की थीम कपल्स बनाम सिंगल हो सकती है। अब इसके नए वीडियो में सलमान खान घर के अंदर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्रीमियर एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान 'बिग बॉस 17' के घर के अंदर अपनी फिल्मों के हिट गाने पर हसीनाओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान 'चोरी-चोरी चुपके' से लेकर 'हमका पीनी है' जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।