Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

'बिग बॉस 18' पहुंचीं हिना खान से सलमान खान ने पूछी तबीयत

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और कई महीनों से अपना ट्रीटमेंट करवा रही हैं. इस बीच हिना खान 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचीं. 'वीकेंड का वार' एपिसोड के लिए हिना शो का हिस्सा बनीं. इस दौरान सलमान खान ने एक्ट्रेस से ऑफ स्क्रीन बैठकर बात की जिसके बारे में खुद हिना खान ने बताया.

हिना खान ने सलमान खान के साथ 'बिग बॉस 18' के मंच से तीन तस्वीरें शेयर की हैं. ग्रे कलर का शाईनी ब्लेजर सूट पहने एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग दिख रही हैं. खुले बाल और गले में मल्टीलेयर नेकलेस पहने हिना सलमान खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इन फोटोज के साथ हिना ने सलमान खान के लिए लंबा पोस्ट लिखा है और उनकी तारीफ की है.