Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस 98वें ऑस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। एक बयान में कार्यकारी निर्माता राज कपूर और कैटी मुलन ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ अन्य प्रस्तोताओं में अभिनेता विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउने, पॉल मेस्कल और अभिनेत्री जूनियर एनी हैथवे और गिनेथ पालथ्रो भी शामिल होंगी। ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर से जुड़ रही हों। इससे पहले 2021 में उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकनों की घोषणा की थी।

हास्य कलाकार कोनन ओ’ब्रायन की मेजबानी में 98वें ऑस्कर समारोह का आयोजन 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में होगा। इस कार्यक्रम का ‘एबीसी’ चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा हाल में फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं। इससे पहले वे ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में अमेरिकी अभिनेता जॉन सीना और ब्रिटिश अभिनेता इदरिस एल्बा के साथ दिखाई दी थीं।