Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

'मटका किंग' सीजन 2 का ऐलान, विजय वर्मा फिर बनेंगे सट्टे की दुनिया के बादशाह

Matka King Season 2: अभिनेता विजय वर्मा नई वेब सीरीज़ "मटका किंग" को प्राइम वीडियो ने दूसरे सीजन का ऑर्डर दे दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को ये घोषणा की। "सैराट" फेम नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्मित और निर्देशित ये सीरीज़ पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "दूसरे सीज़न के लिए तैयारियां चल रही हैं... #MatkaKingOnPrime, दूसरा सीजन डेवलपमेंट में है।" 1960 के दशक के तेजी से बदलते मुंबई के परिवेश पर आधारित ये रोमांचक ड्रामा सीरीज विजय के किरदार बृज भट्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कपास व्यापारी है और 'मटका' नाम से एक नया जुआ शूरु करता है, जो देश में सनसनी बन जाती है।

अभय कोरान द्वारा सह-निर्मित और लिखित "मटका किंग" के पहले सीजन का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर, मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिदवानी और आशीष आर्यन ने रॉय कपूर फिल्म्स, आतपट और एसएमआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया था। आठ एपिसोड की इस सीरीज में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादवत और गुलशन ग्रोवर अहम भूमिका में हैं।