Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

लियो फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, देखें फैंस का रिएक्शन

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'लियो' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर इतनी बेकरारी थी कि हर दिन सोशल मीडिया पर इसकी डिमांड की जा रही थी। आखिरकार, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब फैंस के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विजय थलपति और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का पोस्टर जब से रिवील किया गया, तब से मूवी को देखने के लिए फैंस के बीच बेताबी है।

एक्शन जॉनर की फिल्म 'लियो' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस का पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है। यूट्यूब पर ट्रेलर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। 24 घंटे के अंदर ट्रेलर को 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फैंस ट्रेलर को 'ब्लास्ट' बता रहे हैं। दूसरी ओर कुछ फैंस के बीच विजय थलपति को लेकर नाराजगी है। नेटिजंस इसलिए नाराज हैं, क्योंकि ट्रेलर में एक जगह विजय ने अपशब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे म्यूट नहीं किया गया है। इसकी वजह से फैंस थोड़े खफा हैं।