Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

फिल्म RC16 में राम चरण के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने की तैयारी में  हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड मूवी 'RC16'को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। ये बौतर लीड एक्ट्रेस जाह्नवी की पहली साउथ इंडियन मूवी होगी। इसके अलावा फिल्म में राम चरण भी उनके साथ दिखाई देंगे। 

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों कलाकारों के साथ फिल्म की बाकी टीम सेट पर मौजूद नजर आई। फिल्म को लेकर एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स पहुंचे। ग्रैंड इवेंट में फिल्म की कास्ट और क्रू के अलावा राम चरण की फैमिली भी पहुंची। इसके अलावा फिल्म के ऑफिशियल म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान भी इस इवेंट में शामिल रहे।