Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

दुनियाभर मे 'जवान' का राज, इस अनूठे मुकाम पर पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली की एक्शन थ्रिलर 'जवान' ने फैंस के ऊपर अपनी खास छाप छोड़ी है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 'जवान' ने कमाई के मामले में कई नए कीर्तिमान रचे हैं। आलम ये रहा है कि 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की एक नई परिभाषा को लिखा है। इस बीच 'जवान' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ रहे हैं, जो शाहरुख खान और नयनतारा की इस मूवी की सफलता की मिसाल कायम कर रहे हैं।

रिलीज के 43 दिनों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली 'जवान' ने कामयाबी का एक नया इतिहास लिखा है। शाह रुखखान की इस मूवी ने इतने समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस बीच 'जवान' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं। शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर ट्वीट कर 'जवान' के दुनियाभर में कमाई के नंबर्स की ताजा जानकारी दी है। इस ट्वीट के मुताबिक डायरेक्टर एटली की 'जवान' अब तक 1143.59 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है।