Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

Elvish Yadav ने उड़ाया Manisha Rani का मजाक

 एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच इन दिनों काफी विवाद देखने को मिल रहा है। दोनों ने कुछ दिनों पहले एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, इसके बाद दोनों ने ही इस बारे में सफाई दी और अपने-अपने कारण भी बताए। बीते दिन मनीषा ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि एल्विश और मैंने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में कोलेब्रेशन किया था, लेकिन एल्विश ने उसके कवर फोटो में अपनी और उनकी फोटो के बजाय अपनी और अक्षय कुमार की फोटो लगा दी थी। इसके साथ ही मनीषा ने उन्हें अनफॉलो करने की वजह भी बताई।

एल्विश ने अब अपने यूट्यूब पर एक वीडियो के साथ उनके व्लॉग का जवाब दिया है, जहां उन्होंने मनीषा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह दूसरों के जीवन की परेशानियों को नहीं समझती हैं। एल्विश ने मनीषा की शिकायतों का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने वीडियो में कहा कि जब वह कानूनी मामलों में व्यस्त थे, तो मनीषा ने उनसे लगातार अपने कोलेब्रेशन वीडियो की कवर तस्वीर बदलने के लिए कहा। एल्विश ने बताया कि उन्होंने मनीषा को बताया था कि वह बदलाव नहीं कर सकते, क्योंकि इससे वीडियो की सफलता पर असर पढ़ सकता है। इसके आगे उन्होंने मनीषा के सेल्फ रेस्पेक्ट वाले कमेंट के बारे में कहा कि बच्चों जैसी हरकतें बंद करो। कोई किसी गंभीर मुद्दे में फंसा है और इन्हें सोशल मीडिया के कवर फोटो की पड़ी है। मेरी तरफ से दोस्ती हमेशा रहेगी