Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

ओटीटी पर 'ड्रीम गर्ल 2' की दस्तक, जाने कब और कहां होगी स्ट्रीम

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और ह्यूमर से भरपूर ड्रीम गर्ल 2 एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल्म है। अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार शुरुआत की। हालांकि जवान और गदर 2 के बीच बाद में ड्रीम गर्ल 2 के लिए टिकना मुश्किल हो गया। अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। आयुष्मान खुराना को पिछले काफी वक्त से एक हिट की दरकार थी। एक्टर की इस इच्छा को ड्रीम गर्ल 2 ने पूरी की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया। आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 रिलीज के लगभग दो महीनों बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है।

अब ड्रीम गर्ल 2  के ओटीटी राइट्स की बात करें तो डील नेटफ्लिक्स ने लॉक की है यानी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। ड्रीम गर्ल 2  के स्ट्रीमिंग डेट की बात करें तो फिल्म के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म नेटफ्लिक्स पर कल 20 अक्टूबर को स्ट्रीम हो रही है। इसका मतलब है कि दर्शक इस वीकेंड अपनी ओटीटी वॉच लिस्ट में ड्रीम गर्ल 2 को एड कर सकते हैं। ड्रीम गर्ल 2 एक मसाला एंटरटेनर फिल्म है, जो हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ गुदगुदाती है।