Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनेगी जैकलीन फर्नांडिस, दिल्ली कोर्ट ने ईडी से मांग जवाब

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में सरकारी गवाह बनने से संबंधित अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एजेंसी को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 अप्रैल तय की।

जांच के सिलसिले में ईडी की ओर से कई बार तलब की जा चुकीं फर्नांडिस का नाम एजेंसी की ओर से दायर पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी के तौर सामने आया है। पिछले साल तीन जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच रिपोर्ट (ईसीआईआर) को रद्द करने की फर्नांडिस की याचिका खारिज कर दी थी।

दो महीने बाद उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के लिए चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।