Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

राजकुमार राव की सीरीज 'गंस एंड गुलाब्स' के दूसरे सीजन का एलान

राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव स्टारर पीरियड क्राइम थ्रिलर सीरीज 'गंस एंड गुलाब्स' के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में 90 के दौर को दिखाया गया।

'गंस एंड गुलाब्स' में एक काल्पनिक कस्बे गुलाबगंज की कहानी को दर्शकों को दिखाया गया। यह सीरीज 18 अगस्त, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब राजकुमार राव के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, दरअसल 'गंस एंड गुलाब्स' के दूसरे सीजन का एलान कर दिया गया है।

राज और डीके के निर्देशन में बनी 'गंस एंड गुलाब्स' का दूसरा पार्ट जल्द आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। नेटफ्लिक्स ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'खाली हाथ नहीं, बंदूकें और गुलाबों का नया सीजन लेके आये हैं'। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।