Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

अक्षय कुमार ने किया खुलासा, 'मिशन रानीगंज' देखने के बाद ऐसा था ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले लंबे समय से उनकी यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। अक्षय कुमार को हर जगह से इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू देखने और सुनने को मिल रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने इस फिल्म पर अपनी पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी वाइफ ने इस पर कैसे रिएक्ट किया था।

हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ट्विंकल ने फिल्म में उनकी परफॉरमेंस को लेकर बात की। अक्षय ने बताया कि जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे, तो ट्विंकल ने फिल्म देखने के बाद उनके फोन पर एक मैसेज भेजा। उन्होंने कहा 'क्योंकि बातचीत के दौरान उनके फोन की मैसेज आने से उनका ध्यान भटक गया था। इसके बाद एक्टर ने उनका मैसेज पढ़ा, जिसमें ट्विंकल ने लिखा था 'आपको बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। यह एक अवॉर्ड विनिंग परफॉरमेंस है, मुझे आप पर बहुत गर्व है।