Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

इस दिन शुरू होगी सलमान खान की 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। फैंस भाईजान की फिल्मों को लेकर काफी उत्सुक नजर आते हैं। कुछ दिन बाद बड़े पर्दे पर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में 'टाइगर 3' का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें सलमान खान और कटरीना कैफ धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आए। इस ट्रेलर को देखने के बाद डायरेक्टर मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बन गया है।

'टाइगर 3' की टिकटों की एडवांस बुकिंग और फिल्म की टाइमिंग को लेकर बड़ी जानकारी सामने निकलकर आ रही है। दरअसल मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'टाइगर 3' को लेकर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट के जरिए तरण ने बताया है- ''सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की टिकटों की एडवांस बुकिंग की शुरुआत रिलीज से एक सप्ताह पहले यानी 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी। जब इस मूवी की टोटल लेंथ 2 घंटे 35 रहने वाली है।'' इस तरह से तरण ने फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर अहम जानकारी साझा की है।