Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

शादी के बंधन में बंधे अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला

अभिनेता-कपल नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला ने हैदराबाद में तेलुगू रीति-रिवाजों से बुधवार को शादी की। ये भव्य विवाह कार्यक्रम दूल्हे के परिवार के अन्नपूर्णा स्टूडियो में था। नागा चैतन्य के दादा और तेलुगू सिनेमा के मशहूर कलाकार अक्कीनेनी नागेश्वर राव की प्रतिमा के अनावरण के बाद ये ऐसा पहला बड़ा कार्यक्रम था जिसका अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजन किया गया था।

नागा चैतन्य के पिता और तेलुगु सिनेमा के मशूहर अभिनेता नागार्जुन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में 38 साल के नागा चैतन्य और 32 साल की शोभिता धूलिपाला की शादी की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, ‘‘शोभिता और चैतन्य को एक साथ इस खूबसूरत सफर की शुरुआत करते देखना मेरे लिए बहुत खास और भावनात्मक पल है। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। प्रिय शोभिता परिवार में आपका स्वागत है। आपने पहले ही हमारे जीवन में बहुत खुशियां ला दी हैं।’’ प्रेस रिलीज के मुताबिक, शादी रात आठ बजकर 13 मिनट के शुभ मुहूर्त में सम्पन्न हुई।