Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

यूपी में शिक्षकों की पहल बनी सहारा, टीएससीटी ने अब तक 256 परिवारों को दी वित्तीय मदद

Moradabad: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों ने मृतक सहकर्मियों के परिवारों को वित्तीय मदद देने के मकसद से टीचर सेल्फ-केयर टीम यानी टीएससीटी की स्थापना की। ये पहल कोविड-19 की पहली लहर के दौरान शुरू की गई थी। कोविड के वक्त कई लोगों की जान गई। इनमें कई शिक्षक भी शामिल थे। 

टीचर सेल्फ-केयर टीम का दावा है कि इस पहल के जरिए अब तक मृतक शिक्षकों के 256 परिवारों को मदद दी गई है। हर परिवार को 51 लाख रुपये वित्तीय सहायता के तौर पर दिए गए हैं। शिक्षकों ने 17 रुपये प्रति माह के न्यूनतम योगदान के साथ इस पहल को शुरू किया था। आज इस पहल की काफी सराहना की जा रही है।