Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

प्रयागराज में छात्रों का धरना जारी, RO-ARO एग्जाम पर फैसले की मांग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आरओ और एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आयोग की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिलने से नाराज हैं। छात्रों ने शुक्रवार को भी अपना धरना जारी रखा। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपीपीएससी ने आरओ और एआरओ परीक्षा स्थगित करने और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पुराने पैटर्न पर आयोजित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए कमेटी सभी पहलुओं का विस्तार से अध्ययन कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अशोक कुमार ने कहा कि हाल के महीनों में देश के कई हिस्सों में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने चयन परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

इसी वजह से आयोग ने दिसंबर में प्रस्तावित पीसीएस और आरओ/एआरओ परीक्षाओं को अलग-अलग दिन कराने का फैसला लिया था। छात्रों की मांग और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन होगी। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इस फैसले से उन लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।