Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

हरियाणा में स्कूल बंद, पांच जिलों में धुंध का अलर्ट

हरियाणा में सुबह लगभग सभी जिले धुंध में ढके हुए नजर आए, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग ने सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, 21 नवंबर तक मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा। जींद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार 300 से ऊपर चल रहा है। बढ़ते प्रदूषण और धुएं के कारण 4 जिलों में प्राइमरी स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है. इन स्कूलों में कक्षा पांच तक के बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। वे ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे।

जिन जिलों में छुट्टी लागू की गई है उनमें गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और झज्जर शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते ग्रुप 3 लागू किया गया है। हरियाणा में एनसीआर में 14 शहर हैं। इसे देखते हुए राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को अनुमति दी थी कि वे प्रदूषण-कोहरे की स्थिति का जायजा लेने के बाद छुट्टी पर निर्णय ले सकते हैं। सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद में येलो अलर्ट जारी किया है।