Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

छत्तीसगढ़ सरकार देगी UPSC के लिए फ्री कोचिंग

छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग और मासिक स्कॉलरशिप देने जा रही है। इसके लिए 15 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त तक tribal.cg.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म कहां भरना है? कोचिंग कहां मिलेगी? ऐसी सभी जानकारी यहां बताई गई है।

यह खुशखबरी उन युवाओं के लिए है जो UPSC परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी उनके सपनों के आड़े आ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार यूपीएससी की फ्री कोचिंग देने जा रही है। मुफ्त कोचिंग के साथ अभ्यर्थियों को मंथली स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। राज्य सरकार ने 'राजीव युवा उत्थान योजना' के तहत SC,ST और OBC के युवाओं को मुफ्त UPSC कोचिंग देने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत चुने गए युवाओं को दिल्ली में रहकर मुफ्त में कोचिंग करने का मौका मिलेगा।