Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

दिल्ली: खड़ी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार, चार पैदल यात्रियों को मारी टक्कर

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-टू इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार खड़ी गाड़ी से जा टकराई और फिर चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान 58 साल के यशवंत नलवाडे, 50 साल के देवराज मधुकर, 62 साल के मनोहर और नितिन के रूप में की गई। घायल रात में खाना खाने के बाद टहल रहे थे कि तभी ये हादसा हुआ।