Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

दिल्ली में सुबह की शुरूआत तेज गर्मी के साथ, लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi: दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म मौसम रहा, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ इलाकों में दिन भर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने लू की स्थिति के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 'ऑरेंज' अलर्ट का मतलब है 'तैयार रहें'। शहर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, साथ ही कुछ इलाकों में दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

मौसम केंद्रों में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। पालम में तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 26.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है; रिज में 28.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है; और आयानगर में 27.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 था जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।