Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी 5 जजों की नियुक्ति, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत दिलाएंगे शपथ

New Delhi: उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए पांच नए न्यायाधीश मंगलवार को शपथ लेंगे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। केंद्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना, मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।

इन नियुक्तियों के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी, जो स्वीकृत 38 पदों से एक कम है। मोहना सीधे बार से उच्चतम न्यायालय में नियुक्त होने वाली देश की दूसरी महिला न्यायाधीश होंगी। इससे पहले 2018 में इंदु मल्होत्रा को सीधे बार से शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था।