Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

'कॉकरोच जनता पार्टी' को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, एक्स अकाउंट तुरंत बहाल करने से इनकार

New Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। हालांक‍ि हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत द‍िपके को तत्‍काल राहत देने से इनकार कर द‍िया।

द‍िपके ने अकाउंट को अनब्‍लॉक करने के ल‍िए याच‍िका दायर की थी। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी थी कि पार्टी का कंटेंट “सिर्फ व्यंग्य” है।

कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है और सरकार और एक्स प्लेटफॉर्म की दलील सुनने के बाद ही कोई आदेश जारी करेगी।