Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

संभल में महिला की आग लगाकर हत्या, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल में मंगलवार तड़के एक महिला को आग लगा दी गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये घटना रसूलपुर गांव में घटी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन महिला को उसके रिश्तेदार पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

एसपी ने कहा, "महिला ने मरने से पहले का बयान वीडियो में रिकॉर्ड किया था। हम घटना के पीछे का कारण जानने के लिए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जिसमें ये भी शामिल है कि उसे किसने आग लगाई।

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।