Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

गाजियाबाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर में एक शख्स ने घरेलू कलह की वजह से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में मंगलवार को गाजियाबाद के नंदग्राम की एसीपी उपासना पांडे ने कहा, "विकास सहरावत ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दंपति के रिश्ते में कुछ समस्याए थीं। वो शख्स फरार है।"

पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस टीमों ने सहरावत की तलाश शुरू कर दी है और कई जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है।