Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मेरठ शनिदेव मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा शनिदेव मंदिर के सामने राजू ढाबे के पास एक आदमी की लाश मिली है। आदमी की उम्र देखने से लगभग 50 साल के आसपास लग रही है। जो मंदिर के पास मृत मिला है।

सुबह मॉर्निंग वॉकर्स ने वहां से गुजरते वक्त शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। वहीं उसका फोटो भी थानों, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दिया है। पुलिस भी जांच कर रही है कि आखिर ये लाश कहां से आई। शरीर पर फिलहाल कोई निशान नहीं मिले है। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी तो पोस्टमार्टम में ही होगी।

फिलहाल पुलिस उसके परिजनों को तलाश रही है। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। उसके पास कोई कागज नहीं मिला है। जहां शव मिला है उसके 50 कदम पर कचहरी का गेट है। कचहरी के बिल्कुल पास इस तरह से लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।