Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

बरेली पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 6 की मौत, मरने वालों में 4 महिलाएं और दो बच्चे शामिल

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या गुरुवार को छह हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। बुधवार को तीन लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को तीन और लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

विस्फोट शहर के कल्याणपुर इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री के मालिक नासिर शाह ने पुलिस से बचने के लिए छापेमारी के बाद सारा सामान अपने ससुराल में भेज दिया था, जहां ये धमाका हुआ है।
घटना के बाद इलाके के थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। इनके खिलाफ बीएनएस विस्फोटक अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।