Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम पर हो रही ऑनलाइन फ्रॉड, पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने किया आगाह

New Delhi: साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामले पूरे देश में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। हाल ही में, लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चेतावनी पोस्ट की। इसमें बताया गया कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' की लोकप्रियता का फायदा उठाकर लोगों को व्हाट्स ऐप और दूसरे प्लेटफॉर्मों पर फर्जी लिंक भेज रहे हैं। इसे भेजने वाले साइबर ठग दावा कर रहे हैं कि इन लिंक पर क्लिक करने से यूजर पार्टी में शामिल हो सकेंगे।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठग, यूजरों को ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने का लालच देते हैं, ताकि वे उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तक पहुंच बना सकें और उनके साथ धोखाधड़ी कर सकें। साइबर विशेषज्ञ लोगों से मौजूदा दौर में ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए दो सरल नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। पहला नियम है 'भरोसा करने से पहले पुष्टि करें' और दूसरा है 'क्लिक करने से पहले सोचें'।