Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

बेंगलुरु हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बेंगलुरु में एक अस्पताल की दीवार गिरने की घटना में सात लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। बुधवार को भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की बाहरी दीवार गिर गई, जिससे एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुआ यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"