Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

हरिद्वार में डंपर ने डबल-डेकर बस को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, कई घायल

Uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को डबल डेकर यात्री बस को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बस पलट गई। बस में सवार करीब 31 यात्री घायल हुए जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। साथ ही बस को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर एक ढाबे में जा घुसा।

हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया, "हमें सुबह जानकारी मिली कि अरुणाचल प्रदेश की एक बस, जिसमें राजस्थान के नागौर के यात्री सवार थे, सर्विस लेन से हाईवे की ओर मुड़ते समय पलट गई। जब बस का ड्राइवर बस को पीछे कर रहा था, तभी एक डंपर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। एक यात्री की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। बाद में, बेकाबू डंपर पास के ही एक ढाबे में जा घुसा। लेकिन वहां कोई हताहत नहीं हुआ।"

एक घायल यात्री किशन सिंह ने बताया, "एक ट्रक बस के सामने आया, उसने बस को टक्कर मारी और बस पलट गई। बस में 60-70 लोग सवार थे।" हादसे वाली जगह से पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से हटा दिया गया।