Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने इमारत की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को हुई घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने लगभग तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी।

उसके परिवार का आरोप है कि शादी के लगभग एक महीने बाद ही पति और उसके परिवार ने सोना और नकदी की मांग शुरू कर दी। महिला के परिवार का आरोप है कि इन मांगों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और पिछले कुछ हफ्तों से वे गंभीर तनाव में थी।

घटना की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।