Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली के कल्याणपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, किशोर समेत पांच गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुबह 6:44 बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि कल्याण पुरी में एक दुकान के पास एक व्यक्ति पड़ा है, जिसकी जांघ में चाकू से वार किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अजीत (25) के रूप में हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, "बुधवार सुबह पुलिस टीम को घटनास्थल पर व्यक्ति का शव मिला। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और एक किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।