Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Delhi: 10 महीने की बच्ची के अपहरण मामले में नया मोड़, पिता पर हत्या का संदेह

Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुकुंदपुर में 10 महीने की बच्ची के 'अपहरण' के मामले में रविवार को एक नया मोड़ आया और पता चला कि उसके पिता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को नशीला पदार्थ देकर बच्ची की हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर खाने-पीने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को दिया और फिर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को बच्ची की हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को पिता के बयान पर संदेह हुआ और बाद में अपराध में उसकी कथित भूमिका के बारे में पता चला। उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी की हत्या कर दी और शव को एक सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि शव को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है क्योंकि पुलिस को संदेह है कि इस मामले में परिवार के और भी सदस्य शामिल हो सकते हैं। इससे पहले दिन में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

बच्ची के परिजनों ने दावा किया था कि रविवार सुबह जब उसके पिता दूध खरीदने के लिए बाहर गए थे, तब वह लापता हो गई थी।