Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

UP: बहराइच में इंटरनेट सेवाएं बहाल, चार दिन बाद फिर से खुलीं कुछ दुकानें

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। जिले में रविवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा में एक 22 साल के लड़के की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से आश्वासन के बाद कुछ लोगों ने अपनी दुकानें भी खोलीं।

महाराजगंज में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान कथित तौर पर तेज डीजे बजाने को लेकर हिंसा भड़क गई, जिसमें 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई और भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूमों, अस्पतालों और गाड़ियों में आग लगा दी।