Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Delhi: बाप बेटे ने इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पर किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक युवक और उसके पिता ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया। हमले में इंस्पेक्टर और कांस्टेबल घायल हो गए। ये जानकारी अधिकारियों ने दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये वारदात तब हुई जब पुलिस कर्मियों ने एक मोटरसाइकिल को रोका। ये बाइक ज्यादा शोर कर रही थी। पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहे थे।

अधिकारियों बताया कि कहासुनी हाथापाई में बदल गई जिसके परिणामस्वरूप मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर नरपाल सिंह और कॉन्स्टेबल रामकेश घायल हो गए। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।