Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Delhi: एलपीजी विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना श्मशान घाट के पास, इशू विहार की गली नंबर एक, पार्ट-2 में हुई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे फोन के माध्यम से दी, जिसने घटनास्थल पर निवासियों के फंसे होने की आशंका जताई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि एक विस्फोट हुआ है और इसके कारण एक इमारत ढह गई है, जिससे कुछ लोग फंसे हुए हैं।

बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच कर अभियान शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पांच वाहन मौके पर भेजे गए हैं।