Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

UP के अमेठी में भीषण हत्याकांड, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार को एक सरकारी स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों के चार सदस्यों वाले परिवार की उनके किराए के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करते हुए अपने अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजूद रहने को कहा है. हमलावरों ने शहर के भवानी नगर चौराहे पर स्थित घर में घुसकर 35 वर्षीय सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी.

सीएम योगी ने इस सदंर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आज जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. दुःख की इस घड़ी में @UPGovt पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी.