Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

प्रयागराज में सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

Uttar Pradesh: प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई।

उन्होंने बताया कि शिवकुटी के रहने वाले राम दुलारे कोइरी (70) कर्नलगंज थाना अंतर्गत लल्ला चुंगी चौराहे पर खड़े थे और तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद राम दुलारे को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।