Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

सीलमपुर गैंगवार केस में दिल्ली कोर्ट का फैसला, आरोपियों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Delhi: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने हाशिम बाबा गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 22 साल के युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी फैजान को शनिवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने फैजान उर्फ ​​प्रिंस गाजी की चार दिन की हिरासत मांगी थी।

22 साल के पीड़ित मिशाब की गुरुवार रात सीलमपुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि वो करीब दो साल पहले चेनू गिरोह से रिश्ता तोड़कर हाशिम बाबा गिरोह में शामिल हो गया था। चेनू गिरोह से उसका पुराना नाता था। इसी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में एक चेनू का भतीजा और नई सीलमपुर का रहने वाला 23 साल का अब्दुल्ला और दूसरा मेरठ निवासी 25 साल का प्रिंस गाजी है। गाजी को स्पेशल सेल ने शुक्रवार रात शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार किया था, जबकि अब्दुल्ला को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जांच करने वालों के मुताबिक ये घटना चेनू गिरोह के अंदरूनी कलह का नतीजा है। मिस्बाह, अब्दुल्ला और गाजी कभी करीबी सहयोगी थे, लेकिन कुछ महीने पहले एक निजी विवाद के चलते उनके बीच अनबन हो गई थी। कथित तौर पर, मिस्बाह के विरोधी गिरोह से जुड़ने की वजह से गुरुवार को ये हमला हुआ। हमलावरों ने मिस्बाह पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से उसे 15 गोलियां लगीं।