Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Chhattisgarh: दुर्ग में घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद, मृतकों में दो नाबलिग भी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहन नगर थानाक्षेत्र के आर्य नगर में एक घर से पुलिस ने गोविंद साहू (45), उसकी पत्नी चंचल साहू (40), पुत्री दृष्णा साहू (13) और पुत्र यशांत साहू (11) के शव बरामद किये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोविंद और चंचल फांसी पर लटके हुए थे, जबकि दृष्णा और यशांत के शव नीचे पड़े थे। दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब गोविंद के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब उसकी मां ने किसी तरह भीतर झांककर देखा तब अंदर का भयावह नजारा नजर आया । राठौर के अनुसार गोविंद की मां ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक पत्र बरामद किया गया है जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। राठौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।