Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

जांजगीर-चंपा में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया है। जयजयपुर से विधायक साहू और गौतम राठौर के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में सारा गांव थाना के निवासी राजकुमार शर्मा (46) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के मुताबिक साहू 2015 से 2020 के बीच बामहनीडीह के एक सहकारी समिति के प्रबंधक थे, जबकि राठौर उसके विक्रेता थे। आरोप है कि दोनों ने शर्मा को उनकी 50 एकड़ जमीन के बदले किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेने की सलाह दी। इसके बाद साहू और राठौर ने चंपा के एक निजी बैंक में शर्मा के लिए खाता खोला और उनसे एक खाली चेक भी लिया। आरोप है कि साहू ने 24 लाख रुपये अपने और अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

साहू ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।