Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में IED ब्लास्ट, घायल हुआ CRPF जवान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया। स्फोट महादेव घाट इलाके में हुआ, जहां सुबह के समय सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम अभियान पर थी। गश्त के दौरान सीआरपीए के एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।

घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी जिले नारायणपुर में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

6 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक वाहन को आईईडी में विस्फोट करके उड़ा दिया था, जिससे आठ पुलिसकर्मी और एक आम वाहन चालक की मौत हो गई थी।