Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

एअर इंडिया की दिल्ली से इंदौर होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट में पाइप बम होने का फर्जी मेसेज सोशल मीडिया पर डालने को लेकर अज्ञात आदमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। 

एरोड्रम पुलिस थाने के अधिकारी ने एअर इंडिया के लोकल ऑफिसर की शिकायत के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स’’ पर मंगलवार शाम पांच बजकर आठ मिनट पर ‘‘धमकी भरा संदेश’’ डाला गया कि इस एयरलाइन की फ्लाइट नंबर एआई 636 में पाइप बम रखा है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई ये उड़ान शाम चार बजकर 38 मिनट पर ही इंदौर से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी थी। डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘एअर इंडिया की फ्लाइट में पाइप बम रखे होने का मेसेज हमारी जांच में फर्जी साबित हुआ।’’ 

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश डालने वाले अज्ञात आदमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 351(4) (पहचान छिपाकर आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।