Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Chhattisgarh: बिलासपुर में ट्रक और एसयूवी की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को ट्रेलर ट्रक और एसयूवी के टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रायपुर-रतनपुर राजमार्ग पर सकरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुरी गांव के पास तड़के करीब दो बजे हुई।

उन्होंने बताया कि टक्कर में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग फंस गए, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दो घंटे तक चले बचाव अभियान में गैस कटर की मदद से पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में छत्रपाल रात्रे (37), विशाल लहरे (25), अनमोल लहरे (14), सोनू मिरी (28) और घायल प्रकाश रात्रे शामिल हैं। ये सभी पास के एक ढाबे में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।